Instagram एंड Facebook डाउन : फेसबुक और इंस्टाग्राम हो रहे है अपने आप लोग आउट | मेटा का सर्वर डाउन | लोग हो रहे है परेशान


फेसबुक, इंस्टाग्राम और थ्रेड के यूजर्स को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़इसके बाद उन्हें लॉगिन करने में समस्या आ रही है। हालांकि व्हाट्सएप पर इसका कोई असर देखने को नहीं मिल रहा है। लॉगिन का प्रयास करने पर लोगों के मेल पर ओटीपी जाने की बात कही जा रही है, लेकिन व्यक्तिगत डीटेल का ब्योरा भी गलत दिखा रहा है। डाउन डिटेक्टर के मुताबिक, परेशानी रात साढ़े आठ बजे के बाद शुरू हुई, जो अब तक जारी है। कंपनी की ओर से अब तक कोई बयान जारी नहीं किया गया है। हालांकि, कुछ आईफोन यूजर्स को यह समस्या नहीं आ रही है।  बंद होते ही ट्विटर पर #instagramdown टॉप ट्रेंड करने लगा. बता दें, लोग फेसबुक के बाद सबसे ज्यादा एक्टिव इंस्टाग्राम पर एक्टिव रहते हैं. भारत में करीब 7 करोड़ लोग इंस्टाग्राम पर एक्टिव यूजर्स हैं. इंस्टाग्राम डाउन होने के बाद लोग ट्विटर के जरिए बता रहे थे कि डाउन होने के बाद वो काफी परेशान थे. लोगों कुछ इस तरह से ट्विटर पर instagram down का शोक मना रहे हैं. देखकर आपको भी हंसी आ जाएगी







इससे पहले 2021 में भी ऐसा ही हुआ था जब मेटा की सभी सेवाएं फेसबुक, व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम और मैसेंजर एक साथ डाउन हुए थे। मेटा के डाउन होने के बाद मीम्स की बाढ़ आ गई है। इस बीच, एक्स ने भी ट्वीट कर प्रतिक्रिया दी है। एक्स ने लिखा लोग एक्स की ओर क्यों दौड़ रहे हैं...हम जानते हैं कि आप सब यहाँ क्यों हैं।


Post a Comment

0 Comments